फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Exam in Pithauragarh

परीक्षा केंद्र बदलने जाने से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
No Exam in Pithauragarh
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा का केंद्र बदलने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र बदलना गलत है। इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय परिसर में एकत्र होकर विरोध जताया।
विज्ञापन

एसएसजे विवि की ओर से स्थानीय महाविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा देने के लिए रविवार को कई अभ्यर्थी पहुंचे लेकिन यहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बदलकर अल्मोड़ा कर पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की परीक्षा भी स्थगित कर दी है। उन्होंने
विज्ञापन

इससे परेशान अभ्यर्थियों ने कहा कि बिना सूचना के ऐसा करना बेहद गलत है जबकि अन्य केंद्रों में प्रवेश परीक्षा स्थगित नहीं की गई।
अभ्यर्थी प्रमिला बोहरा ने कहा कि अब विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र अल्मोड़ा बना दिया है। जब ऐसा ही करना था तो प्रवेश परीक्षा फार्म भरते समय पिथौरागढ़ परीक्षा केंद्र का विकल्प नहीं देना चाहिए था। परीक्षा स्थगित होने की सूचना भी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी पवन जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय मनमानी कर रहा है। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। अब परीक्षा के लिए फिर से इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान मीना पांडे, बबीता गोस्वामी, मनीषा, सुमित, ललित महर, अमित जोशी, चेतन पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed