फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Conectivity in Rural Munsyari

संचार सहित 13 सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
No Conectivity in Rural Munsyari
मुनस्यारी तहसील में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्ला जोहार कांग्रेस कमेटी ने संचार सहित 13 सूत्री मांगों के लिए तहसील कार्यालय तेजम में एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी और ब्लॉक अध्यक्ष जगत बर्थवाल के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

कहा कि वह लंबे समय से विधायक निधि से निर्मित समकोट मोबाइल टॉवर को शुरू करने, होकरा, नामिक, पंद्रहपाला सहित कई अन्य संचार विहीन गांवों में टावर लगाने, नदियों के किनारे बसे कस्बों की सुरक्षा के लिए तटबंधों का निर्माण करने, खतरे की जद में आए गांवों का विस्थापन करने आदि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां ललित बथियाल, ग्राम प्रधान, देवा धर्मशक्तू, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष प्रह्लाद राम, ज्येष्ठ प्रमुख नीमा देवी, हीरा सिंह, खुशाल राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो पा रहा सूचनाओं का आदान-प्रदान
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कांग्रेस ने मुनस्यारी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए तहसील मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सरकार सीमांत की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि संचार व्यवस्थाएं ठीक न होने से सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है।
यदि कोई बड़ी घटना होती है तो ग्रामीण उसकी सूचना कैसे प्रशासन तक पहुुंचाएंगे। कहा कि क्षेत्र में कई पूरी तरह से टूट चुके संपर्क मार्ग, पुलिया, तटबंध को ठीक न करने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। उन्होंने आपदा पीड़ितों के जल्द पुनर्वास करने की भी मांग की।

समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चिराल, प्रधान जैंती महेश रावत, बीडीसी सदस्य योगेश भाकुनी, राजू पांगती, नब्बू भंडारी, विक्रम दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed