फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Cleaning in Pithauragarh

कई हिस्सों में बंटे सेरा पुनेड़ी वार्ड में आसान नहीं सफाई व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
No Cleaning in Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगर। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सेरा पुनेड़ी वार्ड में सफाई व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं। भौगोलिक परिस्थिति के लिहाज से भी यह वार्ड कई हिस्सों में बंटा है। सेरा पुनेड़ी वार्ड सेरा, सेरा पुनेडी गांव, केदार पुनेड़ी गांव, सिकड़ानी, चंडाक को मिलाकर बनाया गया है। यह कई हिस्सों में बंटा है। इस कारण पालिका कर्मियों को सफाई और कूड़ा लेने के लिए सिकड़ानी, चंडाक तक करीब पांच किमी का सफर वाहन से तय करना पड़ता है। इनमें से कई गांवों को हाल में ही पालिका में शामिल किया गया है। चंडाक प्रमुख पर्यटन स्थल होने कारण इस क्षेत्र की सफाई बेहद जरूरी है, लेकिन रोज सफाई कर पाना पालिका के बस में भी नहीं है। कुछ दिन के अंतराल के बाद स्वच्छक यहां आते रहते हैं। पुनेड़ी में भी घरों तक सफाई वाहन पहुंचना मुश्किल होता है। इससे कूड़ा उठाने में दिक्कत आती है। हर घर तक चार पहिया वाहन आने-जाने के लिए रास्ते नहीं हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति अलग है। पुनेड़ी में घरों तक सफाई वाहन जा नहीं सकते हैं। ऐसे में कई बार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना मुश्किल हो जाता है। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अच्छे सुझाव की दरकार है।
विज्ञापन

- ललित पुनेड़ा, सभासद
सिकड़ानी में करीब 170 परिवार रहते हैं। वह खुद भी सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। पालिका कर्मी कुछ दिन छोड़ कर घरों से कूड़ा ले जाते हैं, लेकिन नगर से दूर और भौगोलिक परिस्थिति अलग होने के कारण रोज सफाई करना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता, चंडाक
क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। किस तरह से घरों से कूड़ा सड़कों तक लाया जाए, इसका समाधान निकाला जाएगा।
- मनोज दास, ईओ पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed