फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No breaks in closed internal roads

बंद पड़ी आंतरिक सड़कों का कोई सुधलेवा नहीं

Fri, 14 Jul 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Fri, 14 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
No breaks in closed internal roads
मुनस्यारी तहसील में टूटी हुई सुलूर-डुंगरा सड़क - फोटो : अमर उजाला

जिले में बारिश के दौरान मलबा आने से बंद सड़कों को खोलने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं हुए हैं। मुनस्यारी तहसील में मदकोट-बोना, सलूर-डुंगरा, सेलमाली-दाखिम सड़क बंद होने से लोगों को इस सीजन में पैदा आलू बाजार तक पहुंचाना कठिन हो गया है। अब आलू के खेतों में ही सड़ने का खतरा हो गया है।

विज्ञापन


इन इलाकों में इस बार आलू की फसल काफी अच्छी हुई थी, लेकिन सड़क बंद होने से उसे बाजार तक पहुंचाना कठिन हो गया है। बताया गया है कि इलाके में 500 क्विंटल आलू लोगों के घरों में डंप पड़ा है। मुनस्यारी के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह चिराल ने बताया कि यदि एक हफ्ते के भीतर सड़कें नहीं खुली तो आलू सड़ने लगेगा और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर, बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी जाने वाली सड़क सात दिन से बंद है। ग्राम प्रधान बंशी राम ने बताया कि विभाग और ठेकेदार मलबा हटाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। तवाघाट से सोबला, दर, दारमा जाने वाली सड़क बंद होने से लोग भारी परेशानी में हैं। यह सड़क कई स्थानों पर मलबे से पटी है। क्षेत्र के लोगों को कम से कम दस किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। इधर, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे शुक्रवार को सामान्य तौर पर खुले रहे। आंतरिक सड़कों पर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा कि बंद पड़े आंतरिक मार्गों को प्राथमिकता से खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में बंद पड़े आंतरिक मार्ग
तेजम-शामा, गणाई-बनकोट, सुलूर-डुंगरा, सानदेव-तुरगोली, मदकोट-बोना, बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी, चहज-खतीगांव, कोटा-पंद्रपाला, संगौड़-दशौली, गंगोलीहाट-चौरपाल, राममंदिर-ग्वाल, डीडीहाट-सीराकोट,गुरना-गोगिना, थल-लेजम, नौलड़ा-आदीचौरा, चहज-निगलाटी, भैंसकोट-बजेता, डांडाधार-पापड़ी, सेलमाली-दाखिम, मालाकोट-लोद, दराली-दुम्मर, कमेटखान-धाराकौली।


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-12.0 मिमी
बेड़ीनाग-7.6 मिमी
मुनस्यारी-9.0 मिमी
गंगोलीहाट-13.0 मिमी
डीडीहाट-20.0 मिमी
धारचूला-45.0 मिमी

बारिश का अलर्ट फिर से जारी
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमान के आधार पर अगले 48 घंटे में जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों से कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखें और तत्काल सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed