{"_id":"58b6feab4f1c1b5d1c8312c0","slug":"nine-would-leave-college-degrees-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में नौ से होली का अवकाश होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में नौ से होली का अवकाश होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में हॉल के बाहर खड़ा सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं संपन्न होने के बाद नौ मार्च से होली का अवकाश घोषित कर दिया जाएगा और कॉलेज 16 मार्च को खुलेगा। कॉलेज का हॉल और मुख्य भवन प्रशासन के अधीन होने से कॉलेज स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य का कार्यालय समेत अन्य कमरे इस समय प्रशासन के कब्जे में हैं। 11 मार्च को मतगणना तक कॉलेज के यह कक्ष प्रशासन के अधीन रहेंगे।
विज्ञापन
प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए कॉलेज के कुछ कमरों में व्यवस्था की गई है, लेकिन मुख्य भवन और हॉल के प्रशासन के कब्जे में चले जाने के कारण तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इस समय कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च के बाद पढ़ाई को सामान्य रूप से शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। 15 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासन ने इसी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बना दिया था। उससे पहले से कॉलेज को प्रशासन ने अपने अधीन कर लिया था। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर जो असर पड़ा है, उसकी भरपाई के लिए होली के बाद कक्षाएं नियमित संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन