फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nikita, Karnika, Kajal, Deepa will punch in the final

Pithoragarh News: निकिता, कर्निका, काजल, दीपा लगाएंगी फाइनल में पंच

Fri, 30 Jun 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nikita, Karnika, Kajal, Deepa will punch in the final
यूथ महिला राष्ट्रीय बॉ​क्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची ​खिलाड़ी कोच के साथ। संवाद
पिथौरागढ़। यूथ महिला राष्ट्रीय बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, कर्निका, काजल और दीपा ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल एक जुलाई को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में चल रही छठी यूथ महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद, कर्निका कठायत, काजल और दीपा ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उत्तराखंड के लिए चार पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निकिता ने मध्य प्रदेश की खुशी सिंह, कर्निका ने पंजाब की प्रर्णिता, काजल ने कर्नाटक की मीनत जरीन और दीपा ने हिमाचल प्रदेश की श्रुति को सेमीफाइनल में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बाॅक्सिंग टीम पिथौरागढ़ निवासी बिजेंद्र मल्ल और देहरादून निवासी प्रियंका कोच के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। बॉक्सरों को फाइनल मुकाबले के लिए कै. हरि सिंह थापा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed