फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NHPC Dharchula became badminton champion

Pithoragarh News: बैडमिंटन चैंपियन बना एनएचपीसी धारचूला

Thu, 31 Aug 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
NHPC Dharchula became badminton champion
डीडीहाट में विजेता टीम को पुरस्कार देती ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पांगती बैडमिंटन हाॅल में चली सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का चैंपियन एनएचपीसी धारचूला बन गया है। फाइनल में एनएचपीसी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिक्षा विभाग को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 16 विभागों के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डीडीहाट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हुई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनएचपीसी धारचूला और शिक्षा विभाग के बीच खेला गया। तीन सेट के मुकाबले में एनएचपीसी के दीपक और उनके साथी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शिक्षा विभाग के जगदीश, बंशीधर की जोड़ी को 21-19, 22-20 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। निर्णायक त्रिभुवन रावत रहे। आंखों देखा हाल संजय पंत ने सुनाया।
विज्ञापन

फाइनल के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि बबीता मेहरा, हरीश कन्याल रहे। इस मौके पर दीवाकर पांगती, अभिनव पांगती, पीएस पांगती, प्रमोद सिंह, सुनील साह, गिरधर बोरा, कैलाश मर्तोलिया, जगदीश बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed