{"_id":"5bd1f9a5bdec2269717a1fcd","slug":"nhm-personnel-protested-with-black-lace","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट/मुनस्यारी
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के गेट पर बाहों में काला फीता बांध एनएचएम कर्मियों ने जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान कार्य, समान वेतन और नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के एनएचएम कर्मी गेट पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध जताने वालों में डॉ. हरिकेश जोशी, चंदन पंवार, योगेश पंत, जीवन तिवारी, मनोज कुुमार, जीवन पंत, ममता खड़ायत, चंदा चौहान, निशा सौन, गीता धामी, विमला कापड़ी, किरन मपवाल, संदीप कुमार, योगेश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
उधर, डीडीहाट में भी एनएचएम कार्मिकों ने काला फीता बांध विरोध जताया। इस दौरान पंकज पाटनी, प्रशांत रावल, डॉ.बाला सोनी, तेंजी खंपा आदि थे। मुनस्यारी में कर्मियों ने नारेबाजी की। हालांकि, आचार संहिता लागू होने के कारण कार्य बहिष्कार नहीं किया और हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस दौरान गणेश भाकुनी, गंभीर मेहता, भावना कार्की, कमलेश पांडे, नीरज कुमार, नीरज भट्ट, लक्ष्मण धामी, डॉ.मनोज जंगपांगी, डॉ.रवींद्र कुमार, डॉ.कनक पाठक, डॉ.रेनू पंचपाल आदि थे।
विज्ञापन