{"_id":"60369b4d8ebc3ee938322863","slug":"nh-jam-in-kanalichcheena-pithoragarh-news-hld416031716","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी गिरने से दो घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी गिरने से दो घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच में चल रही कटिंग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। गुड़ौली के पास सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से एनएच पर दो घंटे तक यातायात ठप रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।
पिथौरागढ़-तवाघाट मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चट्टानों को काटने के लिए कई जगह ब्लास्टिंग भी की जा रही है। इसी दौरान बुधवार को भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा सड़क पर गिर गया। इसके चलते सड़क में यातायात बंद हो गया।
मलबा और भारी चट्टानें होने से सड़क खोलने के लिए बीआरओ को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पिथौरागढ़ और धारचूला-डीडीहाट आदि क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम लगभग छह बजे मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।

एनएच में गुड़ौली के समीप दरकी पहाड़ी से उठता धूल का गुबार। संवाद- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन