फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NH can be opened near Gurgaul and two days

गुड़ौली के पास एनएच खुलने में लग सकते हैं और दो दिन

Sat, 23 Mar 2019 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 23 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
NH can be opened near Gurgaul and two days
जौलजीबी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान लगा वाहनों का जाम। - फोटो : पिथौरागढ़
टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड़ौली के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान चट्टान खिसकने से बंद हुए मार्ग को खुलने में अभी दो दिन का समय और लगेगा। ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से खतरा बना हुआ है। सड़क खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। गुड़ौली के अग्याड़ी गांव बैंड के पास ब्लास्टिंग के दौरान 19 मार्च की शाम  चट्टान दरक कर सड़क पर गिर गई। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


डीडीहाट, भागीचौरा, चरमा, ओगला, सिंगाली जाने वाले वाया थल होते हुए जा रहे हैं। धारचूला जाने वाले वाहन पीपली मार्ग से पहुंच रहे हैं। इससे यात्रियों का समय तो बर्बाद हो ही रहा है साथ ही करीब दो गुना किराया भी वहन करना पड़ रहा है। होली में मैदानी क्षेत्र से घरों को आए लोगों को वापसी में अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमा सड़क संगठन के कनालीछीना इंचार्ज अमोल डेट ने बताया कि चट्टान दरकने वाली जगह पर लगातार कार्य किया जा रहा है। ऊपरी क्षेत्र से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। जान जोखिम में डालकर सड़क पर मलबा और बोल्डर हटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने और सड़क खोलने के लिए 30 श्रमिक और चार जेसीबी लगाई गई हैं। बताया कि सड़क खुलने में अभी दो दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क खोलने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें : डीएम
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को गुड़ौली में 19 मार्च से बंद सड़क का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीआरओ के कमांडिंग ऑफीसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार ने अवगत कराया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने और भूस्खलन होने के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। मार्ग खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में मशीन और मजदूर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क मार्ग को शीघ्र खोलने के लिए जो भी अतिरिक्त प्रयास किए जाने हैं, वह किए जाएं और अति शीघ्र मार्ग खोला जाय। बीआरओ के ओसी ने कहा कि पहाड़ी से मलबा गिरना बंद होने की दशा में रविवार अपराह्न तक मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed