फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Road in Didihat

डीडीहाट की मुख्य सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
New Road in Didihat
डीडीहाट मुख्य चौराहे में डामरीकरण करते लोनिवि के कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक विशन सिंह के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनते ही लोनिवि ने डीडीहाट की सालभर से गड्ढायुक्त सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम शुरू कर दिया है। नगर की मुख्य सड़कों में इमलसन विधि से डामरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि दो लाख से अधिक रुपये की लागत से नगर की सड़कों में डामरीकरण कर रही है। उत्तराखंड सरकार में क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल के कैबिनेट मंत्री बनते ही लोनिवि ने वर्षों से गड्ढायुक्त सड़क को गड्ढामुक्त बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे पूर्व कई दोपहिया वाहन इन गड्ढों में रपट कर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई जगदीश सिंह थपलियाल ने बताया कि साढे़ तीन किमी लंबी आंतरिक सड़कों पर डामरीकरण किया जाएगा क्योंकि नगर की आंतरिक सड़कों में लंबे समय से डामरीकरण न होने के कारण सड़कें पूरी तरह बदहाल हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से डामरीकरण की मांग कर रहे थे। डामरीकरण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed