{"_id":"610adad68ebc3ec2d1007e24","slug":"new-road-in-baram-pithoragarh-news-hld4334661168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरम बचकूड़ी, बोराबुंगा सड़क में पूरा हुआ डामरीकरण, पहुंचे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरम बचकूड़ी, बोराबुंगा सड़क में पूरा हुआ डामरीकरण, पहुंचे वाहन
विज्ञापन
डीडीहाट के चौबाटी से बोराबुंगा जौरासी मोटर मार्ग बनने पर खुशी व्यक्त करते ग्रामीण। (संवाद न्यूज ?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चौबाटी से बरम बचकूड़ी, चौबाटी से बोराबुंगा मोटर मार्ग पर फेस-2 का कार्य पूरा होने से इन दोनों सड़कों पर वाहनों का संचालन होने से गांव वालों में खुशी की लहर है। इन दोनों सड़कों पर डामरीकरण और नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। सड़क पर डामरीकरण होने के बाद गांव तक वाहन पहुंचे, तो लोगों ने खुशी में जश्न मनाया।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चौबाटी से बरम बचकूड़ी तक 10.50 किमी सड़क की स्वीकृति और चौबाटी से बोराबुंगा के लिए 14 किमी की स्वीकृति फेस-1 और फेस-2 के लिए मिली थी। इन दोनों सड़कों के बनने से दो दर्जन से अधिक गांव सड़क से जुड़ गए हैं।
इन दोनों सड़कों के पूरा होने पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने सरकारी बस से इन दोनों सड़कों का निरीक्षण किया। बस के गांव पहुंचते ही लोग खुशी से झूम उठे। शिवालिक कंस्ट्रक्शन कंपनी जेवी ने दोनों सड़कों का निर्माण किया।
विज्ञापन
बरम बचकुड़ी, बोरागांव में डामर होने और सरकारी बस के पहली बार पहुंचने के बाद गांव वालों ने मिठाई बांट कर पीएमजीएसवाई और शिवालिक कंपनी के लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर नरेंद्र देउपा, आनंद देउपा, भगवान देउपा, मंजू देउपा, ललित जोशी, सुभाष चौसाली, भूपेंद्र बोरा, त्रिलोक कन्याल आदि रहे।