फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New issue of wall magazine released in Pithoragarh college

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में दीवार पत्रिका के नये अंक का विमोचन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
New issue of wall magazine released in Pithoragarh college
एलएसएम महाविद्यालय में आरंभ उम्मीदें, अनुभव पर आधारित दीवार पत्रिका का विमोचन किया गया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में आरंभ उम्मीदें, अनुभव पर आधारित दीवार पत्रिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दीवार पत्रिका का विमोचन प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास होगा। प्राचार्य के तौर पर महाविद्यालय में पढ़ने और लिखने व इससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे रचनात्मक कार्य से महाविद्यालय की बुनियाद को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे छात्र दीपक कापड़ी ने किया। उन्होंने पत्रिका संपादक मंडल का परिचय देते हुए बताया कि इस अंक का संपादन अंजली, विद्या, सूरज और आशीष ने किया है।

इस मौके पर इतिहास विभाग के डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने पत्रिका के संपादक मंडल की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. मुन्नी पाठक, जीवन सिंह गड़िया, ऋचा पुनेठा, दीपक तिवारी, हेमलता पंत, सोनी टम्टा, ऋचा तिवारी, चेतना, अमित, निशा, दीपक, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed