फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Cave in Gangolihat

हाट कालिका से डेढ़ किमी की दूरी पर मिली एक और गुफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
New Cave in Gangolihat
गंगोलीहाट में मिली गुफा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के हाटकालिका मंदिर से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर एक और गुफा मिली है। इस गुफा के भीतर तेंदुए सहित कुछ अन्य जानवरों के कंकाल भी नजर आए। गुफा खोजने वाले युवाओं के अनुसार यह गुफा साहसिक पर्यटन की दृष्टि से उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट क्षेत्र को गुफाओं की घाटी कहा जाता है। पाताल भुवनेश्वर सहित एक दर्जन गुफाएं यहां पर अब तक मिल चुकी हैं। इनमें कुछ दिन पूर्व मिली आठ मंजिला गुफा भी शामिल है। अधिकतर गुफाएं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। रविवार को क्षेत्र में एक और गुफा मिली है। ऐतिहासिक हाटकालिका मंदिर से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मिली इस गुफा को स्थानीय युवक दीपक रावल सहित अन्य युवाओं ने खोजा है। गुफा को खोजने वाले युवक दीपक रावल ने बताया कि गुफा का मुहाना संकरा होने से लगभग 30 फीट तक रेंगकर जाना पड़ता है। उसके बाद गुफा के अंदर पर्याप्त स्थान है और गुफा बेहद ठंडी है। युवाओं के अनुसार वहां ऑक्सीजन भी पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस गुफा में नीचे से पानी का रिसाव नजर आया है। युवाओं को गुफा में एक तेंदुए सहित कुछ अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले हैं। युवाओं के अनुसार यह कंकाल दस साल से अधिक पुराने हो सकते हैं। पहले इस गुफा को भालू का उडियार (भालू की गुफा) कहा जाता था। माना जा रहा है कि जानवर इस गुफा में रहते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed