फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepali queen necklace is attracting Indian women

Pithoragarh News: भारतीय महिलाओं को लुभा रहा है नेपाली रानी हार

Mon, 12 Aug 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nepali queen necklace is attracting Indian women
पिथौरागढ़। सोना चाहे कितना ही महंगा क्यों न हो, इसके गहने महिलाओं की पहली पसंद हैं। इस समय बदलते ट्रेंड के साथ नेपाली डिजाइन भारतीय महिलाओं को लुभा रहे हैं। खास बात यह है कि नेपाली रानी हार भारतीय महिलाओं की पहली पसंद बना है। नेपाली हार की कीमत एक लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

महिलाएं सुंदर दिखना चाहती हैं। इसी का हिस्सा हैं गहने। सोने के गहने महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। आज की महिलाएं भारी और परंपरागत गहने सिर्फ शादी या अन्य अवसरों पर पहनना पसंद करती हैं और अपने बजट के अनुसार आभूषणों की खरीदारी करती हैं। वर्तमान में नेपाली डिजाइन के गहनों के प्रति भारतीय महिलाओं का रुझान बढ़ा है। नेपाली जंतर भी महिलाओं को खूब लुभा रहा है। 12 हजार से लेकर 14-15 हजार रुपये कीमत वाले जंतर की खरीदारी महिलाएं खूब कर रही हैं। जंतर में लगभग दो आना सोना जड़ा होता है।
विज्ञापन

नगर के स्वर्णकार दीपक चंद्र चौधरी ने बताया कि भारतीय महिलाओं को नेपाली रानी हार अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसकी कीमत एक लाख से डेढ़ लाख रुपये है। बताया कि रोजाना 30 से 40 महिलाएं नेपाली डिजाइन के गहने बनाने दुकान पर पहुंच रही हैं। इसके अलावा गहनों की अन्य दुकानों में आने वाली महिलाएं भी नेपाली रानी हार की खास मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलोबंद, पौची, नथ की भी मांग अधिक
पिथौरागढ़। पर्वतीय अंचलों की महिलाओं में पारंपरिक आभूषणों के प्रति चाहत भी कम नहीं हुई है। स्वर्णकार दीपक चंद्र चौधरी ने बताया कि नेपाली रानी हार के गलोबंद, पौची, नथ की मांग भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed