{"_id":"65e8a99d6e87f444b0093dfe","slug":"nepal-police-caught-goods-worth-lakhs-smuggled-from-india-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110927-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल पुलिस ने भारत से तस्करी कर लाया गया लाखों का सामान पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल पुलिस ने भारत से तस्करी कर लाया गया लाखों का सामान पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा के बीच काली नदी पर जलस्तर कम होने से तस्कर सक्रिय हो गए हैं। काली नदी में ट्यूब के सहारे सामान को सीमा पार पहुंचाया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने भारत से तस्करी कर लाई गई बीड़ी समेत लाखों रुपये की सामग्री पकड़ी है।
बुधवार तड़के करीब तीन बजे बैतडी पुलिस ने पाटन नगरपालिका क्षेत्र में ट्रक के साथ चालक सहित भारतीय घोड़ा बीड़ी, चीनी, प्याज के साथ अन्य सामान सहित 19 लाख आठ हजार 440 रुपये कीमत का सामान पकड़ा। पुलिस ने ट्रक सहित सामान को जब्त कर कैलाली भंसार कार्यालय धनगड़ी अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। बैतड़ी पुलिस के प्रवक्ता नंदराज जोशी ने बताया कि भारत के पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के रूम,ध्याण और पंचेश्वर क्षेत्र से ट्यूब और कश्ती से अवैध तरीके से सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ट्रक आठ पेटी (832) बंडल भारतीय घोड़ा बीड़ी, चीनी 18 कुंतल (36) कट्टे, प्याज 1184 किलो के साथ खाने का तेल, माचिस, गुड़ मिठाई, गुड़ पट्टी, मिस्री, सोन पापड़ी, नमकीन, पनीर, धागा, पेप्सी, दाल, चावल आदि सामान बैतड़ी के मैलोली नगरपालिका तीन लामालेक में पाटन मैलोली से पाटन जा रहा था। ट्रक चालक गणेश पुलिस को विधिक कागजात नहीं दिखा सका।
-- -- -- -- -- -
कोट
भारत से नेपाल निर्यात के लिए तंबाकू पूरी तरह प्रतिबंध है। प्याज, चीनी,चावल, आटा, वर्तमान में प्रतिबंधित है। सरकार इन सामान के निर्यात पर समय समय बदलाव करते रहती है।
विज्ञापन
- सत्य राम, निरीक्षक भारतीय कस्टम विभाग झूलाघाट।
-- -- -- -- -
भारतीय बीड़ी आयात करने के लिए आयातकर्ता को भंसार कार्यालय से आयात करने की अनुमति लेनी होगी। कस्टम कार्यालय से एक्साइज स्टैंप स्टीकर (शुल्क 25 पैसा /स्टीकर) बीड़ी पर लगाना होगा। बीड़ी के मूल्य का 40 प्रतिशत भंसार, 13 प्रतिशत वेट और प्रत्येक सिल्ली पर 30 पैसा एक्साइज शुल्क लेकर आयात किया जा सकता है। चीनी पर 40 प्रतिशत भंसार के साथ 13 प्रतिशत वेट लगेगा।
- अनील झा, अधीक्षक महाकाली भंसार कार्यालय, जूलाघाट