फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal News in Pithoragarh

नेपाल के गृह मंत्री ने छांगरू में किया सशस्त्र प्रहरी बल के हेड क्वाटर का शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nepal News in Pithoragarh
छांगरू नेपाल में एपीएफ के कार्यालय का शिलान्यास करते नेपाल के गृहमंत्री। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। नेपाल के गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने छांगरु में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के हेडक्वार्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीन सीमा से लगे तिंकर गांव का भी हवाई निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भारतीय सीमा से सटी काली नदी के किनारे स्थित सीतापुल में ग्रामीणों के साथ मुलाकात भी की। भारत-चीन और नेपाल के बीच बढ़ते विवाद के बीच गृहमंत्री के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के गृहमंत्री शनिवार को दार्चूला से सुबह 7:07 बजे रवाना हुए। वह करीब 7.25 बजे छांगरु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर से छांगरु से 15 किमी दूर चीन सीमा का निरीक्षण कर जरूरी जानकारियां लीं। उन्होंने छांगरु के गागा नामक स्थान पर दस करोड़ की लागत से बनने वाले एपीएफ के हेडक्वार्टर का शिलान्यास किया। एपीएफ को उन्होंने सीमा पर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इसके बाद नेपाल के गृहमंत्री भारतीय सीमा से सटे सीतापुल गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस मौके पर नेपाली सांसद गणेश ठगुन्ना, राजनीतिक सलाहकार सूर्य सुवेदी, सुुरक्षा सलाहकार इंद्रजीत राई, गृहसचिव शैलेंद्र खनाल, एपीएफ चीफ आईजी शैलेंद्र खनाल, सहायक रथी नेपाल आर्मी पवनराज घिमिरे समेत नेपाल के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed