फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   nepal govt increase lock down

नेपाल सरकार ने बढ़ाया 27 अप्रैल तक लॉक डाउन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
nepal govt increase lock down
धारचूला(पिथौरागढ़)। नेपाल सरकार ने कोरोना की आशंका को देखते हुए 27 अप्रैल तक लॉक डाउन बढ़ा दिया है। इससे धारचूला और पिथौरागढ़ में फंसे 1200 से अधिक नेपालियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लॉक डाउन के कारण भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल बंद हैं। इससे घर वापसी के लिए विभिन्न राज्यों से पहुंचे 1200 से अधिक नेपाली नागरिक धारचूला, पिथौरागढ़ और झूलाघाट में फंसे हैं। कोरोना की आशंका को देखते हुए नेपाल सरकार अब तक चार बार लॉक डाउन बढ़ा चुकी है। पहले 23 मार्च से 31 मार्च तक लॉक डाउन किया गया था। इसके बाद 31 मार्च से सात अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया। फिर सात से 15 अप्रैल तक लॉक डाउन बढ़ाया गया। अब 27 अप्रैल तक फिर से लॉक डाउन कर दिया है। इससे 15 अप्रैल को घर वापसी की उम्मीद लगाए बैठे शिविरों में रह रहे नेपाली नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दार्चुला (नेपाल )के विधायक गेलबु बोहरा और नगरपालिका के मेयर हंसराज भट्ट ने बताया किया धारचूला और झृलाघाट में फंसे नेपाली मजदूर दार्चुला, बैतड़ी और बजांग जिले के हैं। इन लोगों की समस्या के बारे में नेपाल सरकार को बता दिया है। दो से चार दिन में झूला पुल खोलने को लेकर सरकार से लगातार बात चल रही है। संवाद .........
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed