फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal border in view of the sensitive wildlife trafficking

वन्यजीव तस्करी की दृष्टि से नेपाल सीमा संवेदनशील

Fri, 17 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Nepal border in view of the sensitive wildlife trafficking
विचार विमर्श करते एसएसबी और वन विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वन्य जीव तस्करी की दृष्टि से नेपाल सीमा को बेहद संवेदनशील माना गया है। अब एसएसबी और वन विभाग ने सीमा पर वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को एसएसबी 55वीं वाहिनी मुख्यालय में हुई कार्यशाला में वन्यजीव तस्करी वाले रास्तों, उनमें नियंत्रण लगाने के उपायों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


उपप्रभागीय वनाधिकारी एके श्रीवास्तव ने वन्य जीव संरक्षण एक्ट 1972 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि इस एक्ट में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। तय किया गया कि आने वाले समय में तस्करी रोकने के लिए साझा अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी कमांडेंट डा. राजेश कुमार ने वन विभाग के सहयोग की सराहना की और अपनी ओर से किए गए इंतजामों के बारे में बताया।
विज्ञापन


एसएसबी नेपाल सीमा पर तैनात है। वह सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ तस्करी रोकने के लिए भी सक्रिय रहती है। इस कार्यशाला में लिए गए फैसलों के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि नेपाल सीमा पर वन्यजीवों की तस्करी में अंकुश लग जाएगा। कार्यशाला में नेपाल सीमा से सटे एसएसबी की बलुवाकोट, जौलजीबी, बगड़ीहाट, सुनखोली, ध्याण, जमतड़ी, झूलाघाट, हल्दूघाट, राउतगढ़ आदि कंपनियों के प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed