फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal Armed Forces Darchula District BOP

Pithoragarh News: दार्चूला के सुनसेरा में सशस्त्र बल ने खोली बीओपी

Tue, 09 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nepal Armed Forces Darchula District BOP
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सशस्त्र बल ने दार्चूला जिले के सुनसेरा में बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) खोल दी है। अब दार्चूला जिले में भारत-नेपाल के बीच बीओपी की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित दार्चूला जिले के ब्यास गांव पालिका-चार के सुनसेरा में बैजनाथ वाहिनी सात अत्तरीया के एसएसपी किरण ढुंगाना दार्चूला, सीडीओ किरण जोशी और ब्यास गांवपालिका के अध्यक्ष मंगल सिंह धामी ने बीओपी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सीमा की सुरक्षा, गांवपालिका में शांति व्यवस्था और भारत-नेपाल के बीच चार झूलापुलों की सुरक्षा के लिए सुनसेरा में बीओपी की स्थापना की गई है। बीओपी में सशस्त्र प्रहरी नायब निरीक्षक त्रिभुवन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में 20 जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिंकर और छियालेख में बीओपी खोलने की तैयारी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। दार्चुला सशस्त्र बल 50 गुल्म (बटालियन) के एसपी डंबर बिष्ट ने बताया कि नेपाल सरकार ने चीन सीमा पर ब्यास गांवपालिका-एक के तिंकर और छ्यालेक (छियालेख) में बीओपी खोलने की स्वीकृति दे दी है। पुराने भंसार कार्यालय और पुलिस की सीमा चौकी के सामने सशस्त्र बल की बीओपी के लिए भवन का निर्माण पूरा हो गया है। जवानों और सामान पहुंचाने के लिए हैलिकॉप्टर की व्यवस्था होते ही बीओपी शुरू हो जाएंगी। दार्चूला जिले में भारत-नेपाल सीमा पर छांगरू, लाली, दत्तू, जौलजीबी और दुमलिंग को मिलाकर सशस्त्र बल की पांच बीओपी खोल दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed