फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NCC ko kadeteek arratsalde kulturalak ospatzen dituzte

एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक संध्या में मचाया धमाल

Sun, 20 Jan 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 20 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
NCC ko kadeteek arratsalde kulturalak ospatzen dituzte
पिथौरागढ़ में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण में एकल नृत्य की प्रस्तुति देतीं कैडेट। - फोटो : पिथौरागढ़
 एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सांस्कृतिक संध्या की धूम मची रही। कैडेटों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


सुबह परेड के बाद कैडेटों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया। शाम के सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कैडेटों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, राजस्थानी भाषाओं में सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कैडेटों के बीच एकल नृत्य, गायन प्रतियोगिता कराई गई। कैडेटों की प्रस्तुति ने सबका मन मोहा। गायन प्रतियोगिता में डेल्टा कंपनी की कैडेट मेघना जोशी ने पहला, मीनाक्षी जोशी ने दूसरा, अंकिता दताल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

एकल नृत्य प्रतियोगिता में एल्फा कंपनी के बादल धारियाल पहले, याग्या जोशी दूसरे, हेमा आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक राम लाल सागर, मनमोहन धामी, ललित कुमार, डीएन भट्ट, एएस भंडारी, दीपक कुमार थे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन थर्ड आफीसर रेखा चौहान, सेकेंड आफीसर आशीष पांडे ने किया। कैंप कमांडर कर्नल पराग पांडेय ने कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना की। एडम आफीसर लेफ्टीनेंट कर्नल एचबी गुरंग ने बताया कि कैंप में सभी कैडेटों स्वस्थ हैं। शिविर में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 450 कैडेट प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed