{"_id":"5963bf4b4f1c1b74028b46dc","slug":"national-highway-closed-for-eight-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग आठ घंटे बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग आठ घंटे बंद रहा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट/थल। जिले में रविवार की रात हुई भारी बारिश से कई सड़कों पर यातायात फिर से बंद हो गया हालांकि मैदान को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात सामान्य है। पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात 12 बजे लखनपुर के पास चट्टान टूटकर गिर गई। इस कारण इस मार्ग पर सोमवार की सुबह आठ बजे तक यातायात बंद रहा।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के साइट इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि चट्टानों को हटाने के लिए सुबह ही जेसीबी और मजदूर लगा दिए थे। इस रोड पर रात के समय वाहनों का संचालन नहीं होता। पिथौरागढ़ से धारचूला को जाने वाले और धारचूला से पिथौरागढ़, टनकपुर, दिल्ली, हल्द्वानी जाने वाले वाहन लखनपुर में ही फंसे रहे। थल-मुनस्यारी रोड पर चिफलवा के पास चट्टान काटने का काम शुरू कर दिया गया है। इस स्थान पर रोड बह गई है और सिर्फ छोटी गाड़ियां निकल पा रही हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि रोड की कटिंग में तीन दिन से अधिक का समय लगेगा। रोड बंद होने से मुनस्यारी तक जरूरी वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पा रही है। यात्री भी परेशान हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की कई आंतरिक सड़कें अभी बंद हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार तेजम-शामा, तवाघाट-कंज्योति, तवाघाट-पांगला, नाचनी-बांसबगड़, सानदेव-तुरगोली, मसूरीकांठा-होकरा, बांसबगड़-पंद्रपाला, नाचनी-भैंसकोट, मुनस्यारी-नानासैम, भटेड़ी-माजिरकांडा सड़क मलबा गिरने से बंद हैं। डीएम सी रविशंकर ने बंद सड़कों को तत्काल खोलने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अस्कोट में पैदल पुल टूटा
अस्कोट। अस्कोट-ख्वांकोट पैदल रास्ते पर बिजौरा नाले पर बना पैदल पुल टूट गया है। पुल के दोनों ओर की दीवारें भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस खतरनाक पुल से लोगों ने आवाजाही बंद कर दी है। बिजौरा नाला उफान पर है। उसे पार करना पाना संभव नहीं है। ख्वांकोट के लोगों का अस्कोट से संपर्क कट गया है।
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-28.0 एमएम
बेड़ीनाग-65.0 एमएम
मुनस्यारी-12.0 एमएम
गंगोलीहाट-15.0 एमएम
डीडीहाट-11.0 एमएम
धारचूला-15.0 एमएम
आज भी भारी बारिश की चेतावनी
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमान के आधार पर कहा है कि जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि मौसम की असामान्य स्थिति को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। आम लोगों से अपील की गई है कि वह नदियों के किनारे और खतरे वाले स्थानों पर आवाजाही न करें।