फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Naresh kills leopard in self defense

आत्मरक्षा में नरेश ने तेंदुए को मार डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Naresh kills leopard in self defense
नरेश सिंह सामंत - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे नैनी गांव में बकरी चरा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आत्मरक्षा में उसने बड़याठ से तेंदुए पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन रेंजर डीसी जोशी ने बताया कि तेंदुआ दो वर्ष की मादा थी।
विज्ञापन

रविवार नैनी गांव में 39 वर्षीय नरेश सिंह सामंत रोज की तरह गांव से सटे जंगल में बकरी चराने गए थे। इसी बीच एक तेंदुआ उनकी बकरी पर झपटा तो उन्होंने शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की तो तेंदुए उनकी ओर झपटा। नरेश के हाथ में बड़याट (धारदार हथियार) था, आत्मरक्षा में उन्होंने उसी से तेंदुए पर हमला किया, जिससे तेंदुआ की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया अगर नरेश तेंदुए पर हमला नहीं करते तो वह उन्हें मार डालता। टीम ने तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed