फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainital won the final match of under 14 girls category

नैनीताल ने जीता अंडर 14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nainital won the final match of under 14 girls category
राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मैच खेलती नैनीताल और पिथौरागढ़ की टीमें। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के द्वितीय सत्र में अंडर-14 बालिकाओं का फाइनल मुकाबला नैनीताल और पिथौरागढ़ के बीच हुआ जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में नैनीताल 2-1 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र सती और द्वितीय सत्र का उद्घाटन व्यवसायी हेम चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन

केएनयू जीआईसी मैदान में हुई प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-14 बालक वर्ग के लीग मैच खेले गए। पहला मैच नैनीताल और देहरादून के बीच हुआ जिसमें नैनीताल की टीम 13-0 से विजयी रही। चंपावत और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बीच हुए मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम 3-0 से विजेता रही। पिथौरागढ़ और नैनीताल के बीच हुए मुकाबले में नैनीताल की टीम 2-1 से विजयी रही।
विज्ञापन

चंपावत-देहरादून के बीच हुए मुकाबले में चंपावत की टीम 3-0 से विजेता रही। पिथौरागढ़ और स्पोर्ट्स कॉलेज दून के मुकाबले में देहरादून की टीम 4-0 से विजेता रही। मैच रेफरी सुमेर महर, मनोज रावत, मनीष, राजेंद्र खोलिया, प्रमोद रावत, चतुर्थ अंपायर अर्जुन कुमार ब्लॉक समन्वयक मूनाकोट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज खेल मैदान में पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज और अल्मोड़ा के बीच हुआ जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम 4-0 से विजेता रही। पिथौरागढ़ ने पौड़ी को 1-0 से, देहरादून ने चंपावत को 4-0 से हराया। पौड़ी और यूएसनगर के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, यतीश ओझा, सहायक रेफरी वीरेंद्र वल्दिया, सुमित वल्दिया, चतुर्थ अंपायर चंद्रमोहन बिष्ट, मैच कमिश्नर अशोक ठकुराठी रहे। इस दौरान विक्रम दिगारी, बंशीधर जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed