फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainisaini Airport received state-of-the-art fire tender

नैनीसैनी एयरपोर्ट को मिला हाईटेक फायर टेंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nainisaini Airport received state-of-the-art fire tender
नैनीसैनी एयरपोर्ट में फायर टेंडर का शुभारंभ करते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट को हाईटेक फायर टेंडर मिला है। आस्ट्रेलिया से खरीदा गया यह फायर टेंडर पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है। एयरपोर्ट पर तैनात फायर यूनिट को अत्याधुनिक फायर टेंडर के संचालन के लिए इंजीनियरों की टीम ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट पर अभी तक पुराना फायर टेंडर था, जिसकी जगह एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हाईटेक फायर टेंडर उपलब्ध करा दिया है। स्क्रैप फायर टेंडर के नाम का अग्निशमन वाहन पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है। लगभग 38 फिट लंबे इस वाहन में पानी की क्षमता 60 हजार लीटर है और यह एक मिनट में सात हजार लीटर पानी फेंकता है। अग्निशमन वाहन में लगे चार पंपों की मदद से एक मिनट में छह हजार लीटर पानी टैंक में भरा भी जा सकता है। फायर टेंडर 230 फीट की दूरी तक लगी आग को बुझाने में सक्षम है।
विज्ञापन

फायर टेंडर के साथ आई इंजीनियरों की टीम ने एयरपोर्ट में तैनात फायर यूनिट को इस अत्याधुनिक वाहन के संचालन का प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने एयरपोर्ट पहुंचकर इस हाईटेक फायर टेंडर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नैनीसैनी एयरपोर्ट में तैनात फायर यूनिट और सुरक्षा बलों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई अंत से उड़ान भर सकता है विमान
पिथौरागढ़। सीमांत के नैनीसैनी एयरपोर्ट से जुलाई आखिर तक विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान नौ सीटर विमान के रन-वे पर फिसलने के बाद से नैनीसैनी से हवाई सेवा बंद पड़ी है।
नैनीसैनी एयरपोर्ट से पंतनगर, देहरादून और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही थी। 20 मार्च की शाम को यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान लैंड करते समय फिसलकर रन-वे से बाहर चला गया था। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई थी लेकिन हादसे की जांच सहित अन्य वजहों से विमान सेवा बंद है। अन्य वजहों में लॉकडाउन भी शामिल है। विमान सेवा बाधित होने से सीमांत के लोगों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा। अनलॉक-वन के बाद देश प्रदेश के तमाम एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने के बाद सीमांतवासी भी उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

नैनीसैनी एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नौ सीटर विमान में आई तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया है। विमान में ईंधन भरने के बाद एयरपोर्ट के पार्किंग में रखा गया है। अनुमति मिलते ही विमान सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। नैनीसैनी से जुलाई आखिर तक देहरादून और हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed