{"_id":"6726625d31f47e942b0f1ed3","slug":"mystery-dead-body-found-kunithal-been-revealed-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119774-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुनीताल में मिले शव के रहस्य से नहीं उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुनीताल में मिले शव के रहस्य से नहीं उठा पर्दा
Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। करीब एक सप्ताह बाद भी नगर के नजदीक चैसर गांव के कुनीताल में मिले युवक के शव के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। न तो युवक के बारे में पता चला न उसकी मौत के कारणों का। पुलिस ने आखिरकार युवक के शव का अंतिम संस्कार कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
करीब एक सप्ताह पूर्व कुनीताल में 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी और पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लोग भी युवक की मौत के रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार पुलिस ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया।