फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   My hero, show me your dance Cham Cham...

Pithoragarh News: मेरि हीरु नाच दिखा छम छम...

Sun, 19 Nov 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
My hero, show me your dance Cham Cham...
गंगोलीहाट में कार्यक्रम पेश करते पंजाबी गायक सीडीएस भट्टी। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। रात में ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक रंगारंग कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम सिंह बिष्ट और सुरेश जोशी ने किया।
विज्ञापन



स्थानीय कलाकारों में ठाकुर राम टम्टा, दीनू टम्टा, सान्वी, आकांक्षा रौतेला के साथ ही मां महाकाली शारदे संगीत अकादमी, गाइड लाइन पब्लिक स्कूल, ग्रूव अप डांस स्टूडियो, संजना एवं ग्रुप, वीआर वन डांस ग्रुप ने प्रस्तुतियां दीं। स्टार नाइट में देहरादून से आए लोक गायक मनोज सामंत, दिल्ली से पहुंचे पंजाबी गायक सीडीएस भट्टी और विनोद आर्या ने अपना जलवा दिखाया।
विज्ञापन

मनोज सामंत ने महाकाली के भजन के साथ शुरुआत की। उन्होंने मेरि हीरु नाच दिख छम छम गीत गाया। दिल्ली से आए विनोद आर्या की टीम ने महाकाली के रक्तबीज राक्षस वध का मंचन किया। संचालन त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री व वेद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वहां महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल, हिरेंद्र रावल, नरेंद्र रावल, जीवन बुंगला, गजेंद्र रावल, जीवन नेगी, ठाकुर सिंह बिष्ट, ललित पाठक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




स्नेहा बिष्ट बनीं मिस पिथौरागढ़ आइकन
गंगोलीहाट। महोत्सव में जीडीडी स्टूडियो दिल्ली की ओर से प्रायोजित मिस पिथौरागढ़ आइकन की विजेता स्नेहा बिष्ट रहीं। मिस गंगोलीहाट का खिताब अंकिता भाटिया ने जीता। विजेताओं को सुनीता महरा, पुष्पा रावल ने अपनी ओर से नकद धनराशि भेंट की। कृतिका गिफ्ट एवं महाकाली वीडियोज व कुमजौनगढ़ स्टोर की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए गये। संचालन गायिक श्वेता मेहरा ने किया।


नाग महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चार दिवसीय नाग महोत्सव की पहली रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक भी जमकर थिरके।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष पंकज पंत, अधिशासी अभियंता नंदकिशोर भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अमित गोस्वामी, दया ऐठानी, मां शारदा समिति ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हिमांशु बोनाल ग्रुप ने डीडीहाट की छमना छोरी..., ओ रंगीली धाना धुर आए बाज काटना... गीतों से धमाल मचाया।
मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, सभासद डीएल शाह, दरपान राम, नीरू कार्की, आशा भैसोड़ा, पूरन राम आदि रहे। रविवार की दोपहर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संचालन गोविंद भंडारी, नानू बिष्ट ने किया। यहां छात्र संघ अध्यक्ष पुष्कर सिंह धानिक, ठाकुर सिंह डसीला, समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह कालाकोटी, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन धानिक, गोविंद सिंह खाती, अमित पाठक, नंदन बाफिला, राजेश पंत आदि मौजूद रहे। संवाद





इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने किए कार्यक्रम
बेड़ीनाग। नाग महोत्सव में द आर्यन पब्लिक स्कूल, हिमालया इंटर काॅलेज चौकोड़ी, साधना इंटर काॅलेज खितौली, जीआईसी, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव, पाइसलैंड पब्लिक स्कूल, डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। आर्यन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed