{"_id":"5984aa724f1c1bb9358b47e1","slug":"mustaman-s-main-fair-will-be-held-on-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टामानू का मुख्य मेला 26 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्टामानू का मुख्य मेला 26 को होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को मोस्टामानू मेले का आमंत्रण देते आयोजन समिति के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरघाटी के आराध्य देवता भगवान मोस्टामानू का मुख्य मेला इस बार 26 अगस्त को होगा। मुख्य मेले के दिन भगवान मोस्टामानू का डोला निकलता है। मोस्टामानू मेला/महोत्सव का उद्घाटन वित्त मंत्री प्रकाश पंत करेंगे।
विज्ञापन
महोत्सव समिति के संरक्षक वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रण पत्र दिया। मंत्री ने 25 अगस्त से होने वाले तीन दिनी मेला/महोत्सव का उद्घाटन करने की हामी भरी है। शिष्टमंडल ने 26 अगस्त को होने वाले मुख्य मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय करने की बात मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने इसके लिए शिष्टमंडल को देहरादून आमंत्रित किया है। कहा है कि वह शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे। मंत्री ने कहा कि 27 अगस्त को मेले के समापन अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वह स्वयं मौजूद रहेंगे। मंत्री ने मेला संचालन में पूरा सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
महोत्सव समिति ने बताया कि तीन दिनी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान, गुजरात, मथुरा, हिमाचल के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकार मेले में प्रस्तुति देंगे। मेले में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। मंत्री से मिलने वालों में समिति के सचिव सुभाष फुलेरा, प्रकाश जोशी, जनार्दन उप्रेती, मीडिया प्रभारी एनडी कांडपाल, हयात तड़ागी, हर सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, गणेश कांडपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन