फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Murder took place in a dispute of two thousand rupees

दो हजार रुपये के विवाद में हुई थी हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Murder took place in a dispute of two thousand rupees
नाचनी में गिरफ्तार हत्यारोपी राजेंद्र सिंह। संवाद
नाचनी/पिथौरागढ़। नाचनी पुलिस ने 30 जनवरी को हुई हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। बताया जा रहा है कि दो हजार रुपये की देनदारी के विवाद के आरोपी ने ही मृतक को अज्ञात बताकर घटना की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

जाकुला नदी के पुल के पास 30 जनवरी को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर चौकी क्वीटी और थाना नाचनी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर जाकर देखा तो पुल के पास एक व्यक्ति मृत पड़ा था। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस टीम ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भिजवाया। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह मेहता (31) पुत्र स्व. कुमेर सिंह निवासी ग्राम मोडम पोस्ट क्वीटी के रूप में हुई थी। वह मुनस्यारी के किसी स्कूल में चौकीदारी करता था। राजेंद्र के भाई भूपेंद्र सिंह मेहता ने नाचनी थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के दो व्यक्तियों ने उन्हें बताया कि 29 जनवरी की शाम घर आते समय गांव के ही राजेंद्र सिंह ने उसके भाई के साथ कक्कड़ सिंह बैंड तल्ला ढाबे में मारपीट कर उसे पुलिया पर फेंक दिया। तहरीर के आधार पर राजेंद्र के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को खुलासा करने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष नाचनी हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम मोडम पोस्ट क्वीटी निवासी आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed