फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Murder in Jhulaghat

जायल गांव में युवक ने खुखरी से युवती की हत्या की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Murder in Jhulaghat
झूलाघाट/पिथौरागढ़। झूलाघाट क्षेत्र के जायल गांव में एक युवक ने युवती की गर्दन पर खुकरी से वार कर उसे मार डाला। इससे युवती की मौत हो गई। आरोपी युवक फरार है। वारदात के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

झूलाघाट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम जायल गांव निवासी राजेश चंद ने गांव की ही कविता भट्ट पुत्री माधव दत्त भट्ट की गर्दन पर खुकरी से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी झूलाघाट थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद कविता को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्राइवेट से बीए कर रही थी कविता
झूलाघाट। 22 वर्षीय कविता पिथौरागढ़ महाविद्यालय से बीए प्राइवेट कर रही थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक अक्सर युवती को परेशान किया करता था और कहीं दूसरी जगह शादी होने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि धारदार हथियार से घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात से जायल गांव में दहशत फैल गई है। युवती की हत्या का आरोपी 32 वर्षीय राजेश चंद गांव में ही खेती करता है और अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed