फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Murder in Indo-Nepal Border Baitadi

नेपाल के बैतड़ी में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Murder in Indo-Nepal Border Baitadi
बैतड़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में हत्या करके किशोरी का शव जंगल में फेंक दिया गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। बैतड़ी प्रहरी ने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल पर प्रहरी बल तैनात कर दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए धनगड़ी से खोजी कुत्तों के साथ स्पेशल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोगड़ाकेदार नगरपालिका सात के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी दो दिन से लापता थी। ग्रामीण शिवराज ने बताया कि किशोरी बुधवार को घर से स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे किशोरी का शव लवलेश के जंगल में मिला। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर जांच कर रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मेडिकल जांच, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या मानी है। लोगों ने शीघ्र आरोपियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद सांसद दामोदर भंडारी सहित सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed