फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari-Jauljibi road remained closed for 12 hours

12 घंटे बंद रही मुनस्यारी-जौलजीबी रोड

Sun, 14 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sun, 14 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Munsyari-Jauljibi road remained closed for 12 hours
घिंघरानी के पास इस हालत में पहुंच चुकी मुनस्यारी-जौलजीबी रोड। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन



मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर शनिवार की रात 10 बजे घिंघरानी के पास मलबा गिरने से पूरे 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर रोज आवाजाही बंद हो रही है। घिंघरानी के पास बने नए डेंजर जोन को सीमा सड़क संगठन ठीक नहीं कर पा रहा है। सड़क को खोलने के लिए बीआरओ ने रविवार सुबह छह बजे से काम शुरू किया। दस बजे रोड खुलने पर वाहनों की आवाजाही होने लगी। घिंघरानी के पास सड़क में भारी कीचड़ पटा हुआ है। इसमें वाहनों के फंसने का डर रहता है।
मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जाने के लिए वाहन चालक जौलजीबी वाली रोड को ही चुनते हैं। इसकी दूरी कम है लेकिन हर समय रोड ब्लाक होने से वाहन चालक और यात्री खासे परेशान हैं। उधर, थल-मुनस्यारी रोड पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। बनिक के पास हालांकि मलबा गिरने का खतरा बना है लेकिन वाहन जैसे तैसे निकल रहे हैं। सातशिलिंग-थल रोड पर भौड़ी और बुंगाछीना के पास खतरा बना हुआ है। दोनों स्थानों पर पिछले दिनों गिरे मलबे को अब तक नहीं हटाया जा सका है। डीएम एचसी सेमवाल ने लोनिवि, बीआरओ और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा है कि सड़क यातायात बहाल रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। हर संवेदनशील स्थान पर जेसीबी तैनात की जाए। 
विज्ञापन


कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग अभी बंद
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग अभी बंद हैं। तवाघाट से गर्वाधार जाने वाली सड़क पांगला पुल पर भारी मलबा गिरने के कारण पिछले कई दिनों से बंद है। जबकि तवाघाट से नारायणआश्रम जाने वाली रोड खेत के पास बंद है। इस समय यात्री दलों को धारचूला से पांगला तक वाहन से ले जाया जाता है। वहां से यात्री पैदल सिर्खा पड़ाव जाते हैं। कैलास मानसरोवर यात्रियों के पिछले कई दलों को इसी रास्ते से भेजा गया। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर अब दो दल और जाएंगे। अब तक 16 दल कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा चुके हैं और 11 दल यात्रा पूरी कर लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed