{"_id":"6a2459dbce9916b53d0c1d6b","slug":"munsiyari-is-a-confluence-of-nature-tourism-and-culture-governor-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-142713-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति, पर्यटन, संस्कृति का संगम है मुनस्यारी : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति, पर्यटन, संस्कृति का संगम है मुनस्यारी : राज्यपाल
Sat, 06 Jun 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह को स्थानीय उत्पाद भेंट करतीं महिलाए
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पर्यटन नगरी मुनस्यारी पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में विकास और पर्यटन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन, संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय आजीविका संसाधनों का अनूठा संगम है। यहां के होमस्टे, स्थानीय उत्पाद और महिला स्वयं सहायता समूह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिला रहे हैं।
राज्यपाल के मुनस्यारी पहुंचने पर डीएम आशीष भटगाईं, एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के साथ ही आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर प्रदेश की तरक्की का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने परिसर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और ब्रांडिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, होम स्टे संचालकों तथा ग्रामीणों से संवाद किया। नंदा देवी दर्शन के लिए आए मुंबई के पर्यटकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का संरक्षण और प्रभावी विपणन ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने के साथ स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
सतत पर्यटन विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है सरमोली
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने वर्ष 2023 में बेस्ट टूरिज्म विलेज पुरस्कार से सम्मानित सरमोली ग्राम पंचायत का भी भ्रमण किया। उन्होंने सरमोली के सामुदायिक पर्यटन, होमस्टे मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह गांव स्थानीय सहभागिता, महिला सशक्तीकरण और सतत पर्यटन विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
होम स्टे संचालकों से किया संवाद
राज्यपाल ने क्षेत्र के होम स्टे संचालकों से मुलाकात कर उनके अनुभवों, सुझावों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी आज उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। वर्तमान में नगर क्षेत्र में लगभग 120 होम स्टे संचालित हैं। 32 होटल, एक दर्जन से अधिक लॉज, तीन गेस्ट हाउस तथा 50 से अधिक टेंट पर्यटकों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
मौसम खराब होने से सामुदायिक पुस्तकालय नहीं आ पाए राज्यपाल
मुनस्यारी। मौसम खराब होने के कारण राज्यपाल सामुदायिक पुस्तकालय में नहीं जा पाए। इससे उनका इंतजार कर रहे बच्चों को निराशा हुई। जानकारी के अनुसार राज्यपाल के सामुदायिक पुस्तकालय का दौरा करने की इच्छा जताने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पुस्तकालय पहुंचे। बाद प्रशासन ने मौसम का हवाला देते हुए बताया गया कि राज्यपाल नहीं आएंगे। पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि राज्यपाल की ओर से इच्छा जताना ही महत्वपूर्ण है। पुस्तकालय लगातार शैक्षिक उन्नयन और स्वरोजगार के लिए कार्य करता रहेगा। संवाद