फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsari road closed due to snowfall

बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Munsari road closed due to snowfall
मुनस्यारी में शुक्रवार को हुआ हिमपात। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली। मुनस्यारी सहित जिले की ऊंची चोटियों में हिमपात और निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। कालामुनि में हिमपात होने से थल-मुनस्यारी मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है। इस बार मुनस्यारी में 15 से अधिक बार हिमपात हो चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। बारिश का क्रम पूरे दिन जारी रहा। मुनस्यारी के कालामुनि में 4 इंच, बेटुलीधार में 3 इंच, बलाती में 3 इंच बर्फ गिरी। पंचाचूली, राजरंभा की चोटियां हिमपात से एकबार फिर लकदक हो गई। कालामुनि में चार इंच बर्फ गिरने से वाहनों का संचालन ठप हो गया। मुनस्यारी की ओर जा रहे ज्यादातर वाहन कालामुनि से लौट आए। मुनस्यारी से थल की ओर आ रहे वाहनों को भी वापस मुनस्यारी के लिए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बर्फबारी और बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ गई है। शुक्रवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव भी जलाए। ठंड के चलते शाम होने से पहले ही बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो गई थी। नगरीय क्षेत्रों में भी सुनसानी रही। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी सड़क में कालामुनि के समीप फंसी जी।  संवाद

हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी सड़क में कालामुनि के समीप फंसी जी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed