फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Muddy water coming from projects worth crores

Pithoragarh News: करोड़ों की योजनाओं से आ रहा मटमैला पानी

Fri, 05 Jul 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Muddy water coming from projects worth crores
बोतल में मिट्टीयुक्त दू​षित पानी के साथ पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे बचकोट के ग्रामीण। संवाद
पिथौरागढ़। करोड़ों की लागत से बनी योजनाओं में मटमैला पानी आ रहा है। घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान कनालीछीना विकासखंड के बचकोट के ग्रामीण शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को मिट्टी युक्त पानी दिखाते हुए कहा कि उन्हें दूर नौले धारों से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे बचकोट के ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में 450 से अधिक लोग रहते हैं। पानी की आपूर्ति लीमाटौड़ा के स्रोत से होती है। योजना से लाल मिट्टी युक्त पानी घरों में आ रहा है जो पीने योग्य नहीं है। इसके चलते लोग बीमारियों से परेशान हैं। ग्रामीणों ने अविलंब दूषित पेयजल की आपूर्ति बंद कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान गोकर्ण सिंह, ललित उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, नवीन कुमार, तेजराम, भगवान सिंह, बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

................
18 माह से नल में नहीं टपकी पानी की बूंद
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के मझपीपल स्थित गुन्बाड़ा तोक के संयोजन में 18 माह से एक बूंद भी पीने के पानी की नहीं टपकी है। यहां 13 परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों के लिए पीने के पानी की एक ही पोस्ट लगी है। इसमें लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता जोगा सिंह ने इस संबंध में सीएम पोर्टल में शिकायत की है। गणेश राम, उमेदी देवी का कहना है कि मुख्य लाइन में लगातार पानी चलता है, लेकिन उनकी पोस्ट में पानी नहीं आ रहा। इससे लोगों को पानी की तलाश में लगातार भटकना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed