फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MPs solve problems

समस्याओं का समाधान करने वाले सांसद का करेंगे चुनाव

Thu, 28 Mar 2019 11:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 28 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
MPs solve problems
दौला में अपराजिता चुनाव चौपाल में मौजूद महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पिथौरागढ़ के दौला वार्ड में अपराजिता चुनाव चौपाल का आयोजन किया गया। इस चुनावी चौपाल में महिलाओं ने कहा कि नेताओं के चुनावी वादों के कारण समस्याओं का समाधान नहीं होता है। चुनावों के समय वोट मांगने के लिए आने वाले नेता दुबारा क्षेत्र में नहीं आते हैं। इस बार ऐसा प्रत्याशी और ऐसी सरकार चुनी जाएगी जो उनकी समस्याओं को सुने और प्राथमिकता से समाधान करे। 
विज्ञापन


सभासद भावना नगरकोटी के आवास में आयोजित चौपाल में दौला की महिलाओं ने कहा कि गांव के लिए उचित रास्ता नहीं है। जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। नाली निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात में घरों के भीतर पानी घुस जाता है। क्रियाकर्म स्थल तक जाने के लिए मार्ग नहीं है। चंद्रा नगरकोटी ने बिजली के झूलते तारों के कारण करंट लगने की समस्या उठाई कहा कि शिकायत के बाद भी सुध नहीं ली जाती है। महिलाओं ने कहा कि हर चुनाव में नेता आकर समाधान करने की बात करते हैं चुनाव के बाद पांच साल तक क्षेत्र में नहीं आते हैं। कहा कि झूठ बोलने वालों को सबक सिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


चुनावी चौपाल में ये महिलाएं रहीं शामिल- 
लीलावती देवी, हीरा नगरकोटी,नीतू कापड़ी, भागीरथी बिष्ट, गंगा देवी, चंदा नगरकोटी, दीपा नगरकोटी, लीला, विमला, उर्मिला, चंद्रा, कुसुम, विद्या चौंसाली, राजेश्वरी, हेमा, कलावती, राधिका, आशा, कविता, नीमा, सीमा, ममता, हेमा, हीरा देवी, लीला पुनेड़ा, जीवंती मेहता, ज्योति भंडारी, तुलसी बिष्ट, सविता, संगीता, दीपिका, भावना, भगवती भट्ट, नीलम कसन्याल, कमला, निशा, कलावती, जयंती, जानकी धामी, गंगा, बसंती, मीना, नीतू, कमला नगरकोटी, रुक्मणी, स्नेहा बिष्ट, पार्वती देवी, सरस्वती, माया, जानकी, दीपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed