फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Movies in line office people roared Water Institute

सिनेमा लाइन के लोग गरजे जल संस्थान आफिस में

Tue, 10 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

 सिनेमा लाइन के लोगों ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पाइप लाइन बिछाने के दौरान सिनेमा लाइन के कई घरों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। सभासद पवन सिंह माहरा के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी टूटी हुई लाइनों की मरम्मत नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

सभासद ने कहा कि पेयजल लाइनें तत्काल ठीक नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिनेमा लाइन के करीब 400 घरों में पानी का संकट पैदा हो गया है और स्टैंड पोस्टों में पानी नहीं आ रहा है।  पिछले दिनों नाली में पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई कर दी थी। इस कारण सारी पाइप लाइन टूट गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

 पिछले दिनों उपजिलाधिकारी ने मौका मुआयना करने के बाद जल संस्थान के अफसरों को निर्देश दिए थे कि पानी की लाइन तुरंत ठीक की जाए लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जल संस्थान के ईई ने कहा कि जल्दी ही पानी की लाइन ठीक की जाएगी। प्रदर्शन में सभासद केदार लुंठी, चंद्रशेखर मखौलिया, सुधीर चौहान, अभिषेक तिवारी, दीपक तिवारी, लीला सौन, बसंती देेेवी, कमला देवी, उमा देवी, सरिता देवी, अंजु देवी, दीपा देवी, मुकेश भट्ट, विनोद सार्की, कलावती देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed