{"_id":"652cc167d5cdd24fae0094b4","slug":"mountain-biking-in-aadi-kailash-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-5801-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बाइकर्स को पसंद आ रहा आदि कैलाश और ओम पर्वत रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बाइकर्स को पसंद आ रहा आदि कैलाश और ओम पर्वत रूट
Mon, 16 Oct 2023 10:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बाइक से पहाड़ों की सैर करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पिथौरागढ़ का रुख करने लगे हैं। आदि कैलाश और ओम पर्वत रूट बाइकर्स को काफी पसंद आ रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद से प्रतिदिन 15 से 20 बाइकर्स रोमांच भरा सफर तय कर रहे हैं। इससे पूर्व यह संख्या आठ से 10 तक रहती थी।
बाइक राइडर्स के लिए भारत में दिल्ली से लेह, मुंबई से त्रिवेंद्रम, बेंगलुरू से कन्नूर, भालुकपोंग से तवांग, शिमला से स्फीति घाटी और सिलीगुड़ी से युकसोम रूट सबसे पसंदीदा माने जाते हैं। इनमें बाइक से यात्रा करने वाले पर्यटकों को लेह का रूट सबसे अधिक पसंद आता है। इधर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद और यहां की सुंदरता की सराहना करने के बाद लोगों में इस क्षेत्र में आने का रुझान काफी बढ़ा है। इसी का असर है कि बाइकर्स को अब धारचूला-गुंजी-आदि कैलाश और ओम पर्वत रूट भी लुभाने लगा है।
धारचूला से चीन सीमा के निकट स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत तक सड़क पहुंचने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही बाइकर्स भी यहां पहुंचने लगे हैं। दिल्ली, लखनऊ सहित अन्य शहरों से प्रतिदिन 15 से 20 बाइकर्स इस रूट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
खूब आकर्षित कर रही प्रकृति
पिथौरागढ़। रास्ते में आने वाले पहाड़, बुंदी से सामने नजर आने वाला नेपाल का हिमालय, काली और कुटी यांगती नदी, सर्पाकार सड़क, झरने बाइकर्स को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
सड़क में सुधार और संचार सुविधा जरूरी
पिथौरागढ़। दिल्ली से आदि कैलाश और ओम पर्वत घूमकर लौटे छह सदस्यीय दल में शामिल दिल्ली निवासी धर्मेंदर, योगेश, अमित कुमार, मनोज कुमार, ओम और गौरव कुमार ने बताया कि उन्हें बाइक से घूमने का शौक है। धारचूला से गुंजी रूट भी अन्य रूट की तरह रोमांच से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के यहां आने के बाद उन लोगों ने भी यहां आने का प्लान बनाया था। हालांकि इन बाइकर्स का कहना था कि कई स्थानों पर सड़क पर गड्ढे हैं। इन गड्ढों में पानी भरा होने से रपटने का खतरा है। ग्लेशियर वाले नालों के ऊपर पुल बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा नेटवर्क की अभी कोई सुविधा नहीं है। संचार सुविधा जरूरी है।
आदि कैलाश दर्शन के लिए रवाना
पिथौरागढ़। भाजपा का 42 सदस्यीय दल आदि कैलाश, ओम पर्वत, ज्योलिंगकांग और पार्वती कुंड की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री के सफल कार्यक्रम के लिए आदि कैलाश में भोलेनाथ का आभार जताएंगे। रविवार को पिथौरागढ़ से निकला दल नाबि में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार 16 अक्तूबर को आदि कैलाश के लिए रवाना होगा। दल में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, गणेश भंडारी, रघुवीर सिंह, गेहराज पांडे, रोहित ओझा आदि शामिल हैं।