{"_id":"5b799f4942c7924660499fbf","slug":"motor-bridge-to-be-built-in-chhchumam-between-indo-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल के बीच छार्छुम में बनेगा मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल के बीच छार्छुम में बनेगा मोटर पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
छारछुम में इसी स्थान पर बनेगा मोटर पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और नेपाल के बीच मोटर पुल का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से बलुवाकोट और धारचूला के बीच छाछुर्म नामक स्थान पर मोटर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
धारचूला से 17 किमी दूर छार्छुम में भारत और नेपाल के बीच मोटर पुल निर्माण की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। भारत सरकार के सहयोग से 110 मीटर लंबा मोटर पुल बनाया जाना है। इसके लिए भारत सरकार ने 15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। भारत और नेपाल के बीच मोटर पुल निर्माण की मांग दोनों देशों के सीमांत में रहने वाले लोग 50 वर्षों से उठा रहे हैं। मोटर पुल से भारतीय क्षेत्र का पिथौरागढ़-तवाघाट राजमार्ग और नेपाल का दाप क्षेत्र जुड़ेगा। दोनों देशों के बीच आवागमन सुगम होगा। व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
लोनिवि के अस्कोट डिविजन के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि सड़क के टेंडर लग चुके हैं। सोमवार को टेंडर खुलने हैं। बताया कि अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में 16 अगस्त को भारत-नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। पुल निर्माण को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। अक्तूबर से पुल का काम शुरू हो जाएगा। कहा कि 15 करोड़ की धनराशि केवल पुल निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। सुरक्षा दीवार और अन्य कार्यों के लिए अलग से धन स्वीकृत किया जा रहा है। बता दें कि जिले के झूलाघाट से धारचूला तक भारत-नेपाल सीमा पर कोई भी मोटर पुल अब तक नहीं है।
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए भारत और नेपाल सरकार के बीच सहमति बन चुकी है। जल्द से जल्द पुल का कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिलेगा। -खुमकांत आचार्य, प्रमुख जिलाधिकारी, दार्चुला (नेपाल)