{"_id":"64aaf8b7d12ebf9268041dd6","slug":"mostamanu-mela-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1667-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मोस्टामानू मेला 18 सितंबर से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मोस्टामानू मेला 18 सितंबर से होगा
Sun, 09 Jul 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मोस्टामानू मेले को लेकर बैठक करते मंदिर कमेटी के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय का प्रसिद्ध मोस्टामानू मेला 18 सितंबर से शुरू होगा। मुख्य मेला 20 सितंबर को होगा। मेले की तैयारियों के लिए मंदिर कमेटी की बैठक में छह दिनी मेले के कार्यक्रम तय किए गए।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा की अध्यक्षता में रविवार को मोस्टामानू मंदिर प्रांगण में संयुक्त रूप से बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि छह दिनी मेला 18 से 23 सितंबर तक होगा। मुख्य डोला 20 सितंबर को होगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और स्थानीय प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
इसमें विद्यालयों, सांस्कृतिक दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मेले का उद्घाटन कराने के लिए एक शिष्टमंडल उन्हें आमंत्रित करने देहरादून जाएगा। बैठक में सचिव नीलांबर गुरुरानी, प्रकाश जोशी, सुभाष चंद्र फुलेरा, गोविंद सिंह बिष्ट, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, गणेश कांडपाल, हरि सिंह बिष्ट, पंकज सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।