{"_id":"6661ed82a2c0a819540ff01b","slug":"more-than-60-goats-washed-away-while-crossing-gori-river-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114096-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गोरी नदी पार करते समय बहीं 60 से अधिक बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गोरी नदी पार करते समय बहीं 60 से अधिक बकरियां
Thu, 06 Jun 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा से लगे बोगडियार में गोरी नदी पार करते समय अचानक जलस्तर बढ़ने से एक व्यक्ति की 60 से अधिक बकरियां बह गई हैं। पीड़ित ने जिला प्रशासन को सूचना देकर मुआवजा देने की मांग की है।
बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही विकासखंड मुनस्यारी के भेड़-बकरी पालक अपनी-अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जोहार मिलम ग्लेशियर की ओर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में मुनस्यारी के गोरीपार क्षेत्र के धूरातोली गांव निवासी जोहार सिंह दानू अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जोहार मिलम ग्लेशियर की ओर जा रहे थे। रसगाड़ी से आगे बोगडियार के पास पहुंचने पर भेड़-बकरियों को नदी पार कराते समय अचानक हुई अत्यधिक तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से जोहार सिंह दानू के करीब 60 से ज्यादा बकरियां बह गईं।
पीड़ित जोहार सिंह भेड़ बकरी पालन करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बकरियां बहने के बाद उनके परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कोट
गोरी नदी पार करते वक्त 60 से अधिक बकरियों के बहने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल के लिए टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद ही असल स्थिति का पता लग पाएगा। - भुवन लाल वर्मा, रजिस्ट्रार कानूनगो, मुनस्यारी।