फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More pay for KMVN staff

Pithoragarh News: केएमवीएन के संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ेगा

Thu, 07 Sep 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
More pay for KMVN staff
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ केएमवीएन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने निगम के एमडी डॉ. संदीप तिवारी और जीएम एपी वाजपेई से द्विपक्षीय वार्ता की। इसमें वर्ष 2001 से 2008 तक के संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत वेतन में बढ़ोतरी करने और तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 19,900 और 18,000 रुपये वेतन देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गुरुरानी ने बताया कि वर्ष 2009 से वर्ष 2018 तक के तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का 16,000 और 14,000 वेतन दिया जाएगा। वर्ष 2019 से 2022 तक के कर्मचारियों को 10,500 और 12,500 रुपये वेतन देने पर सहमति बनी। इससे संविदा कर्मचारियों का वेतन 1,000 से 6,000 तक बढ़ जाएगा। इस प्रस्ताव को निगम प्रबंधन शीघ्र ही निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने नियमित कर्मचारियों की ग्रेच्युटी दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख करने पर भी सहमति जताई। इसके लिए गुरुरानी ने एमडी डॉ. तिवारी और जीएम बाजपेई का आभार जताया। वार्ता में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, संयोजक दिनेश सांगुड़ी, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, पीतांबर दुम्का, विक्रम शाह, मंजुल सनवाल, वेदप्रकाश भट्ट, भुवन कांडपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed