फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Home Stay in Pithauragarh

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होम स्टे बन रहे हैं रोजगार का प्रमुख साधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
More Home Stay in Pithauragarh
उच्च हिमालयी क्षेत्र के नाभी गांव में बना होम स्टे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य के पर्वतीय जिलों के युवा होम स्टे योजना से जुड़कर पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों और ट्रैकरों को बेहतरीन सुविधा दे रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में 608 लोगों ने अपने घरों को होम स्टे में बदलने के लिए पंजीकृत किया है। इसमें सबसे ज्यादा 423 आवेदक धारचूला विकासखंड लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों की आय भी बढ़ रही है। सीमांत के लोग टूरिस्ट गाइड बनकर पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार करा रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से रेस्टोरेंट, टैक्सी संचालकों को भी रोजगार मिल रहा है। चीन सीमा तक सड़क पहुंचने के बाद चीन सीमा से सटे गांव इन दिनों गुलजार हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने पहाड़ी जिलों से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिए होम स्टे योजना शुरू की थी। इसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। सीमांत के लोग होम स्टे योजना से जुड़कर अपने घरों में देश-विदेश के पर्यटकों के लिए ग्रामीण परिवेश में किफायती दरों पर आवास सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें स्थानीय व्यंजनों, अपनी सभ्यता, संस्कृति से भी जोड़ रहे हैं जिसको पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में प्रदेश के जिलों में 965 होम स्टे पंजीकृत थे। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अब यह आंकड़ा बढ़कर 3964 पहुंच गया है। पर्वतीय जिलों में यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
नंदा देवी बेस कैंप, पंचाचूली बेस कैंप बना ट्रैकरों की पसंद
पिथौरागढ़। इन दिनों नंदा देवी बेस कैंप, पंचाचूली बेस कैंप ट्रैकरों की पहली पसंद बना हुआ है। ट्रैकर इन स्थानों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ओम पर्वत, कालापानी मंदिर, गुंजी, आदि कैलाश, पार्वती कुंड, नाभी गांव पहुंच रहे हैं। सड़क कनेक्टिविटी के बाद पर्यटकों को यहां का सौंदर्य अपनी ओर खींच रहा है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होम स्टे बनने के बाद ट्रैकरों और पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिल रहीं हैं। अभी कई नये लोगों को भी होम स्टे योजना से जोड़ा जा रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटक गतिविधियां बढ़ाने के लिए पूर्व में शिव महोत्सव और माउंटेन हिल बाइकिंग रैली का आयोजन किया। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। इनरलाइन परमिट के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इस कारण पर्यटकों को परमिट के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed