{"_id":"64f8c1ec1c18c1e51f0d63c4","slug":"more-holes-in-pithauragarh-road-pithoragarh-news-c-8-1-hld1018-223601-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वड्डा बाजार की सड़क पर गड्ढों से हर कोई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वड्डा बाजार की सड़क पर गड्ढों से हर कोई परेशान
Wed, 06 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
वड्डा बाजार में टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर बना गड्ढा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित वड्डा बाजार की सड़क पर गड्ढों से हर कोई परेशान है। लंबे समय से वड्डा टैक्सी स्टैंड से लेकर मूनाकोट विद्यालय तक सड़क जगह-जगह खराब है। कदम-कदम पर गड्ढे होने से टैक्सी वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को बचकर चलना पड़ता है। इस सड़क से पिथौरागढ़ बाजार, रियांसी और झूलाघाट क्षेत्र को हजारों की संख्या में वाहनों की संचालन किया जाता है। सबसे अधिक दिक्कत बारिश और बाजार में होने वाली भीड़ के दौरान होती है।
सड़क की हालत लंबे समय से बहुत खराब है। बारिश के मौसम में सबसे अधिक मुश्किल होती है। सड़क पर गड्ढों में पानी एकत्र हो जाता है। लोगों के लिए तब चलना मुश्किल हो जाता है। - अनिल इगराल, व्यापार संघ अध्यक्ष, वड्डा।
इस सड़क से हर रोज सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। वड्डा टैक्सी स्टैंड से लेकर मूनाकोट विद्यालय तक गड्ढों के कारण काफी दिक्कत होती है। सड़क के गड्ढे जल्द नहीं भरे गए तो आंदोलन किया जाएगा। - कार्तिक खर्कवाल, यूथ इंटक जिला अध्यक्ष।
विज्ञापन
चार माह बाद भी नहीं सुधरी सड़क
पिथौरागढ़। टकाना तिराहे के पास सड़क की हालत नहीं सुधरी है। स्थानीय निवासी हेम पाटनी ने बताया कि मई में सीवर लाइन के लिए सड़क खोदी गई थी। इसके चार माह बाद भी लोनिवि ने सड़क पर डामर नहीं किया है। इस रास्ते से जिले के आला अधिकारी हर रोज गुजरते हैं। अनिल उप्रेती और चेतना सिंह ने कहा कि सड़क बदहाल होने के कारण कई बार धूल भी उड़ती है जिससे राहगीरों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को परेशानी होती है। दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। जनमंच संयोजक भगवान रावत ने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
चार माह से बंद पड़ी है 17 गांवों को जोड़ने वाली द्यौड़ा-बारमो सड़क
पिथौरागढ़। 17 गांवों को जोड़ने वाली द्यौड़ा-बारमो सड़क चार माह से बंद चल रही है। इस कारण 17 गांवों की करीब चार हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
डीडीहाट विधानसभा की द्यौड़ा-बारमो सड़क द्यौड़ा, तली हीराखन, मल्ली हीराखान, गोधरी, तुनभिटटा, भेलीगर, ओखलमे, मेपू, टुंडी, मवाडी, हुस्केर, मल्ली हुस्केर, मल्ली भेलीगार, पपाली, खेतीगर, बारमो और मुनाबे गांव को जोड़ती है। सड़क बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते द्यौड़ा-बारमो सड़क जून में बंद हो गई थी। तब से ग्रामीण सड़क खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने सरकार और पीएमजीएसवाई से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।
चार माह से बंद सड़क को खोलने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। इसके बाद भी विभाग सड़क नहीं खोल रहा है। सड़क के बंद होने से आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र सड़क नहीं खोली गई तो आंदोलन किया जाएगा। - कमलेश कठायत, विधानसभा अध्यक्ष डीडीहाट।
जून तेज बारिश के कारण संबंधित जगह पर सड़क पूरी बह गई थी। वर्तमान में किन-किन स्थानों पर दिक्कत हो रही है इसकी जानकारी एकत्र की जाएगी। मौसम ठीक होते ही सड़क की मरम्मत कर यातायात के लिए खोल दी जाएगी। - मनोज खाती, जेई पीएमजीएसवाई।