{"_id":"64f76e657989fc2d1505bcbb","slug":"more-construction-in-pithauragarh-stadium-pithoragarh-news-c-230-shld1024-4133-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में ढाई करोड़ से बनेगी दर्शक दीर्घा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में ढाई करोड़ से बनेगी दर्शक दीर्घा
Tue, 05 Sep 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंंकज पाठक
पिथौरागढ़। श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी। इसके अभाव में लोग पहाड़ पर बैठकर खेलकूद देखते हैं।
जिला मुख्यालय सात किमी की दूर श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में फुटबाल मैदान में ढाई करोड़ रुपये से दर्शक दीर्घा बनेगी। मैदान के चारों तरफ जाली लगाने के साथ ही शौचालय भी बनाया जाएगा। फुटबाल मैदान के चारों और जाल न होने के कारण प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। कई बार फुटबाल मैदान से 100 से 200 मीटर नीचे चली जाती है। शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान परेशानी होती है।
स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू का संचालन मार्च में शुरू हो गया था लेकिन अब भी खिलाड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। दर्शक दीर्घा न होने से दर्शकों को भी दिक्कत होती है। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यहां दर्शक दीर्घा समेत कॉलेज के मुख्य भवन की छत पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 40 बेड की डोरमेट्री निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।