फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Monkeys attacked a child in Ganai Gangoli, got treatment in Almora

Pithoragarh News: गणाई गंगोली में बच्चे पर झपटे बंदर, अल्मोड़ा में मिला इलाज

Wed, 20 Aug 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Aug 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked a child in Ganai Gangoli, got treatment in Almora
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावों के बीच सीमांत जिले के अस्पतालों में बंदर के काटने का इलाज नहीं मिल रहा है। तहसील क्षेत्र के बनकोट में एक दिन पूर्व बंदरों के हमले में घायल बच्चे को स्थानीय सीएचसी में इलाज नहीं मिला तो उसे दूसरे जिले अल्मोड़ा जाना पड़ा।
विज्ञापन

बनकोट क्षेत्र के रुगड़ी गांव में बीते मंगलवार की देर शाम 11 वर्षीय पीयूष पर बंदरों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके पैर पर कई जगह पर गहरे जख्म हुए हैं। बच्चे के पिता धरमपाल उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। यहां एक भी डॉक्टर न होने से उसे प्राथमिक इलाज तक नहीं मिला। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर औपचारिकता निभा दी।
विज्ञापन

परेशान पिता दर्द से कराहते बच्चे को अल्मोड़ा जिले के सेराघाट पीएचसी ले गए। वहं घायल बच्चे के पैर में बने जख्मों पर टांके लगाकर रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। हैरत की बात है कि क्षेत्र की 40 हजार से ज्यादा की आबादी के इलाज के लिए खोले गए सीएचसी में एक भी डॉक्टर तैनात नहीं हैं। ऐसे में क्षेत्र के मरीजों और गर्भवतियों को जांच और इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो डॉक्टरों की व्यवस्था, एक महीने बाद भी नहीं पहुंचे अस्पताल
सीएचसी गणाई गंगोली में तैनात एकमात्र चिकित्सक का दो महीने पूर्व अनुबंध खत्म हो गया तो वे सेवा छोड़कर चले गए। तब से यह अस्पताल चिकित्सक विहीन है। क्षेत्र के लोगों के आंदोलन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां व्यवस्था के तहत दो चिकित्सकों को भेजने के निर्देश जारी किए। करीब 30 दिन बीत चुके हैं लेकिन एक भी चिकित्सक यहां नहीं पहुंच सका है। बगैर चिकित्सक के क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोट
प्रदेश स्तर पर नए चिकित्सकों की नियुक्ति हो चुकी है। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही सीएचसी गणाई गंगोली में चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। - डॉ. पवन कार्की, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी गंगोलीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed