{"_id":"5de3f3c38ebc3e54c435db93","slug":"monika-and-suraj-wins-marathon-pithoragarh-news-hld3662146191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर अर्थ मैराथन में मोनिका और सूरज रहे पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर अर्थ मैराथन में मोनिका और सूरज रहे पहले स्थान पर
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मैराथन दौड़ में शामिल बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर पालिकाध्यक्ष राजें
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से रन फॉर अर्थ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर की। चार किमी लंबी मैराथन में बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल स्कूल, ग्रीन वैली, बियरशिवा, चिल्ड्रन नॉलेज एकेडमी, मानस, डॉनबास्को, विजडम, पीएनएफ, स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर के 300 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रविवार सुबह मैराथन दौड़ एपीएस से एयरपोर्ट गेट तक हुई। चार किमी मैराथन में 200 छात्र और एक सौ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं की दौड़ में मोनिका ने पहला, ज्योति ने दूसरा, संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मानसी और काजल चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। छात्रों की दौड़ में सूरज पहले, पवन दूसरे, हरीकांत तीसरे स्थान पर रहे। चंदन और जयंत क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि सीजेएम सुधीर कुमार तोमर ने विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, एक हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये का पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। टॉप टेन छोटे बच्चों को 200 रुपये का चेक और प्रमाण पत्र दिया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच कमलेश मखौलिया, रवि पांडे, सुरेश बहादुर, प्रेमा सुतेड़ी, बबीता बोहरा, कंचन, सोमेश, औंकार, चंदन, सुमन, तनूजा सहित नेहरू युवा केंद्र के बच्चे उपस्थित रहे।