फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mobile towers in the deprived areas of communication service

संचार सेवा से वंचित इलाकों में मोबाइल टावर लगेंगे

Thu, 25 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 25 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mobile towers in the deprived areas of communication service
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि इस साल के अंत तक सीमांत क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में मोबाइल फोन बजने लगेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के संचार सुविधा से वंचित इलाकों में मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीडीहाट पहुंचे टम्टा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेहतरीन काम कर रही है। ऑल वेदर रोड से सीमांत क्षेत्र का भी विकास होगा। वहीं बागेश्वर तक रेल लाइन के लिए केंद्र सरकार जल्द ही ठोस निर्णय लेने जा रही है। डीडीहाट के जौरासी, चौबाटी क्षेत्र में मोबाइल टावरों को स्वीकृति मिलने की बात भी कही गई।
विज्ञापन


इससे पहले डीडीहाट पहुंचने में भाजपाइयों ने लोनिवि के विश्रामगृह में टम्टा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज साह, लोकेश भड़, गणेश राम, खुशमन राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टम्टा ने अस्कोट महल का दीदार किया
अस्कोट। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अस्कोट पाल राजवंश के प्राचीन राजमहल का दीदार किया। राजघराने के वर्तमान वारिस भानुराज सिंह पाल ने उनका स्वागत करते हुए अस्त्र-शस्त्र और महल संबंधी जानकारियां दी। उन्होंनेे अस्कोट के ऐतिहासिक महल को संरक्षित किए जाने की मांग केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने रखी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का आश्वासन दिया। अस्कोट महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने अस्कोट महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आर्थिक मदद की मांग रखी। पूर्व प्रधान तारा सिंह बिष्ट ने सैंथल-गदाली मार्ग का मुद्दा रखा। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वामी वीरेंद्रानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed