फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Meena Gangola Reached at Dharana Sthal

विधायक मीना गंगोला के आश्वासन को भी आंदोलनकारियों ने ठुकरा दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
MLA Meena Gangola Reached at Dharana Sthal
गंगोलीहाट में मणकनाली-सुरखाल पाठक के आंदोलनकारियों से वार्ता करती विधायक मीना गंगोला। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-सुरखाल पाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने बुधवार को 14वें दिन भी क्रमिक अनशन किया।
विज्ञापन

उनसे वार्ता करने विधायक मीना गंगोला बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने दो माह में सड़क का काम शुरू करवाने का आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन आंदोलनकारियों ने विधायक मीना के आश्वासन को ठुकरा दिया।
विधायक ने आंदोलनकारियों से दो माह का समय मांगा। बताया कि दो माह के भीतर बजट की स्वीकृति से निविदा प्रक्रिया तक का कार्य किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सड़क के लिए कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया जबकि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। बेलपट्टी क्षेत्र में कई सड़कें बनीं हैं।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि पव्वाधार के लोगों को भी आश्वासन देने के बावजूद उनकी कोई मांग पूरी नहीं हुई। इस कारण उन्हें भी आश्वासन पर भरोसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक कोशिशों के बाद भी जब आंदोलनकारी नहीं माने तो विधायक वहां से चलीं गईं। इस मौके पर गंगा सिंह मटेला, उमराव राम, सुरेश चंद्र, नवीन चंद्र, रणजीत राम, गोविंद सिंह खाती, संजय सिंह बिष्ट, भूपाल राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed