{"_id":"5b12dfc54f1c1ba86e8b5f55","slug":"mla-gahotudi-did-the-inspection-of-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक गहतोड़ी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक गहतोड़ी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमएस से वार्ता करते विधायक कैलाश गहतोड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई के साथ ही रोगियों को मिल रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जल्दी ही बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे जेनेरिक दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने विधायक के समक्ष पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। कहा कि पेयजल योजना से पर्याप्त पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण अस्पताल में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जल संस्थान की ओर से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति तो की जा रही है, लेकिन वह नाकाफी है। विधायक गहतोड़ी ने जल संस्थान के अभियंताओं को अस्पताल में दो टैंकर भेजने को कहा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, मनोज तड़ागी, आदर्श भट्ट, मणिप्रभा तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।